फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में महिला से छेडछाड़,पुलिस पहुंची

विज्ञापन
police Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज की तीमारदार महिला से वार्डवॉय ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने शोरगुल मचाया तो काफी लोग एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी होते ही इलाका पुलिस पहुंच गई। हालांकि महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रबंधन ने आरोपी वार्ड वॉय को बाहर कर दिया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक उत्तर ने बताया ट्रामा सेंटर में एक महिला से वार्ड वॉय द्वारा छेड़छाड किए जाने का की सूचना पर पुलिस जांच करने गई थी। लेकिन महिला ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। ट्रामा सेंटर के प्रबंधक पीके जिंदल ने कहा एक वार्डवॉय पर महिला तीमारदार के द्वारा अभद्रता किए जाने की शिकायत मिली थी। हालांकि महिला के पति आदि ने इसे गलत बताया। उक्त वार्डवॉय को ट्रामा सेंटर से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें