फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालक को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। थाना क्षेत्र के मौधिया बाजार के पास खड़ंजा मार्ग पर रविवार की देर शाम दो बदमाशों ने एक डेयरी संचालक को लाठी-डंडा से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। क्षेत्र के करमदेपुर गांव निवासी डेयरी संचालक अरुण कुमार (70) रविवार की शाम मौधिया बाजार में सब्जी लेने के लिए गए थे। सब्जी खरीदने के बाद वह घर लौट रहे थे। जैसे ही वह करीब सात बजे बाजार से कुछ दूरी पर खड़ंजा मार्ग पर पहुंचे, पहले से गेहूं के खेत में छिपे दो लोगों ने अचानक उन पर लाठी-डंडा से हमला बोल दिया। मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस के साथ ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें