फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसुता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर पर कार्यरत एएनएम से प्रसव कराने गई एक महिला की बुधवार की रात मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिवार के लोगों ने अन्य लोगों के साथ एएनएम द्वारा सुविधा शुल्क मांगने और उसकी लापरवाही की वजह से महिला की मौत होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को स्वास्थ्य केंद्र पर शव रख कर हंगामा किया। हो-हल्ला करते हुए एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस मामले में मृतका की मां ने एएनएम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के पियरी गांव निवासी मुकेश पाल की पत्नी वंदना पाल (23) अपने मायके बहरियाबाद थाना क्षेत्र के हिंगनपुर से गांव की चाची जयंती देवी के साथ बुधवार की दोपहर प्रसव कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर पहुंची। कुछ ही देर महिला ने बच्ची ने जन्म दिया। शाम को महिला की हालत बिगड़ गई। इस पर करीब साढ़े छह बजे एएनएम ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां रात में करीब आठ बजे उपचार के दौरान वंदना की मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर रात में करीब एक बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर पहुंचे और चिकित्सक के उपलब्ध न होने और एएनएम द्वारा सुविधा शुल्क मांगने और समय से न देने पर महिला की मौत का आरोप लगाने लगे। जानकारी होते ही सैदपुर क्षेत्राधिकारी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराकर घर वापस भेजा। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे पुन: ससुराल और मायका के लेग शव लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए और एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हो-हल्ला करते हुए प्रदर्शन करने लगे। थाना पुलिस के लाख समझाने के बाद भी लोग शांत नहीं हो रहे थे। जानकारी होते ही सैदपुर एसडीएम शिशिर कुमार और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच करा कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर पांच घंटा बाद परिजन शांत हुए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर लाई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में मृतका की मां कुसुम देवी ने एएनएम के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
इनसेट..
मां ने लगाया सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
बहरियाबाद। मृतका वंदमा पाल की मां कुसुम देवी ने एएनएम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दिए गए तहरीर में उसने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत एएनएम ने भर्ती कराने से पूर्व एक हजार रुपये की मांग की। जयंती देवी ने सात सौ रुपया दिया। शेष बाद में घर से मंगा कर देने की बात कही। मृतका को इस बीच प्रसव के उपरांत पुत्री हुई। प्रसव के बाद मृतका की हालत बिगड़ गई। सुविधा शुल्क का शेष पैसा न देने पर एएनएम ने तुरंत वंदना को रेफर नहीं किया। देर शाम शेष दो सौ रुपये देने के बाद एएनएम ने सैदपुर सीएचसी के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान वंदना की मौत हो गई। स्वास्थ्य केंद्र पर कोई चिकित्सक भी मौजूद नहीं था, जिससे वंदना को उपचार के सुविधा मिलती। इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डा. आरपी यादव ने कहा कि यह आरोप निराधार है। रात में भी यहां चिकित्सक उपस्थित रहते हैं। डा. यशवंत गौतम भी रात में मौजूद थे। यदि मृतका के परिजनों का एएनएम द्वारा सुविधा शुल्क मांगने का आरोप है तो इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें