फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों से 9250 रुपये नकदी की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बाजार में चोरों ने सोमवार की रात अंग्रेजी-देशी शराब, बीज भंडार और जनरल स्टोर की दुकान का ताला चटकाया। इस दौरान 9250 नकदी सहित गेहूं का बीज व काजू लेकर चंपत हो गए। अंग्रेजी शराब के मकान मालिक के कमरा का दरवाजा चोरों ने बाहर से बंद कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पीड़ितों ने चोरी की तहरीर दी।
विज्ञापन

मिर्जापुर बाजार में स्थित सभी दुकानें रोज की तरह सोमवार को भी निर्धारित समय से देर शाम और देर रात बंद हो गई। देर रात चोरों ने अंग्रेजी-देशी, बीज भंडार और एक जनरल स्टोर का ताला तोड़कर खंगाला। इस दौरान अंग्रेजी शराब के दुकान के मकान मालिक का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। चोर सुशील सिंह की देशी शराब की दुकान से 3500 रुपये, आयुष सिंह के खाद व बीज की दुकान से 3250 नकदी और दो पैकेट गेहूं का बीज तथा जितेंद्र यादव के जनरल स्टोर की दुकान से 2500 नगद सहित दो किलो काजू लेकर चंपत हो गए। जबकि अशोक सिंह के अंग्रेजी शराब की दुकान के तीन तालों को चोर तोड़ चुके थे, लेकिन अंतिम ताला न टूटने के कारण चोरों को सफलता नहीं मिली। अल सुबह जब जगने पर देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकान के मकान मालिक बाहर निकलना चाहे तो देखा कि बाहर से दरवाजा बंद था। इस पर लोगों को आवाज लगाने लगे। टहलने निकलने लोगों ने दरवाजा खोला तो वह बाहर निकले। उन्होंने देखा कि शराब की दुकान दरवाजा खुला हुआ था। इसकी जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने देखा कि जनरल स्टोर, बीज भंडार और देशी शराब की दुकान की ताला टूटा हुआ था। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी दुकानदारों को दी। कुछ ही देर में दुकानदार मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से बातचीत कर मामले की छानबीन की। इस मामले में सुशील सिंह, आयुष सिंह और जितेंद्र यादव की तरफ से संयुक्त रूप से तहरीर दी गई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द की मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें