फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने किया हो-हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनियां (गाजीपुर)। बीते शनिवार की देर रात शराब पीने से मना करने पर मनबढ़ युवकों ने नसुलहा निवासी एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी थी। रविवार की रात 11 बजे शव घर आने पर कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीण हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। उपजिलाधिकारी द्वारा आश्वासन देने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

भुड़खुड़ा नसुलहा निवासी राजू चौहान (35) शनिवार की रात करीब दस बजे घर के दरवाजे पर चारपाई पर बैठकर खाना खा रहा था। इसी बीच तीन युवक वहां पहुंचे थे और उससे शराब पीने के लिए पानी मांगे। राजू ने पानी देते हुए युवकों से यह कहा था कि यहां बैठकर शराब न पीए। इससे नाराज युवकों ने तमंचे से दो हवाई फायर करते हुए तीसरे गोली राजू के सिर में मार दिए। वाराणसी में उपचार के दौरान राजू की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की रात करीब 11 बजे शव घर आते ही कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार से पूरा गांव जाग गया। घटना से आक्रोश ग्रामीणों ने पुलिस के सामने हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग रखते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। इससे पुलिस की परेशानी बढ़ गई। वह लोगों को समझाने-बुझाने लगे, लेकिन लोग मौके पर सक्षम अधिकारी को बुलाने की जिद्द पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर 12 बजे एसडीएम विजयशंकर तिवारी मौके पर पहुंचे और शीघ्र हत्यारों की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए शासन से सिफारिश करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और भोर में सैदपुर के जौहरगंज घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें