गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंधऊ गांव के पास गुरुवार की देर शाम एक छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार जंगीपुर थाने के देवकठिया गांव निवासी किशन शर्मा (17) पुत्र स्वर्गीय रमेश शर्मा बिराइच स्थित डालिम्स विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था। बीते एक मार्च की शाम वह शहर से घर जा रहा था। इसी दौरान अंधऊ के पास वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटनाक्रम से अवगत कराया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही विश्वकर्मा समाज के लोगों ने शनिवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान अखिल भारतीय शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष राम अवतार शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, विश्वकर्मा समाज के युवा जिलाध्यक्ष किशन शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, डॉ. प्रमोद विश्वकर्मा, वीर बहादुर शर्मा, लाल बिहारी शर्मा आदि ने भी शोक संवेदना प्रकट किया।