फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध ई-टर कटिंग करने वाले युवक को 34 रेल टिकटों संग दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैदपुर (गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे पुलिस ने रविवार को अवैध ई-टिकटिंग करने वाले युवक को 34 रेल टिकटों सहित दबोचा लिया। जिले के नंदगंज बाजार में रेल टिकटों की कालाबाजारी की सूचना पर औड़िहार रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी नरेश कुमार मीणा और अपराध अनुसंधान विभाग (रे.सु.ब वाराणसी) के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह के साथ संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की। इसमें एक दुकान से टिकट की कालाबाजारी करने वाले सुहवल निवासी संतोष यादव को 33435 रुपए मूल्य के 34 टिकटों के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार युवक के पास से 2260 रुपए नकदी सहित कंप्यूटर, लैपटॉप बरामद किया गया। रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेलवे की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया। जांच टीम में उप निरीक्षक मनिंदर सिंह, विनय कुमार, केके राय, पीके झा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें