फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण: पुलिस ने एक को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के भटवालिया गांव निवासी ढाबा संचालक ओमनाथ गुप्ता (40) के अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए बुधवार को पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि अपहरण के मामले में कुल सात लोग शामिल थे। ट्रक से पैसा और डीजल चोरी करने के मामले को लेकर अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

ढाबा संचालक ओमनाथ गुप्ता के अपहरण के मामले में पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्रामीणों से बातचीत कर और उनकी निशानदेही पर बुधवार की सुबह घाघरा नदी के दियरा क्षेत्र से बलिया के बांसडीह कोतवाली के सुअरहां निवासी प्रवीण यादव (25) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अपरहण की घटना में कुल सात लोग शामिल रहे हैं। अभियुक्त प्रवीण ने बताया कि बलिया के बांसडीह थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव निवासी ट्रक ड्राइवर मिट्ठू यादव के ट्रक से एक माह पूर्व ओमनाथ गुप्ता के ढाबा के सामने 20 हजार नकदी और टैंक से डीजल चोरी हुआ था। इसी घटना के बाद काफी कहासुनी हुई थी। ओमनाथ गुप्ता के अपहरण करने की वजह भी यही है। घटना को अंजाम देने में सीबी सिंह, बलवंत यादव निवासी केदारपुर थाना बांसडीह बलिया के साथ ही तीन और अज्ञात लोग शामिल थे। पुलिस ने बताया कि खास बात यह है कि घटना में अंजाम देने वालों में 25 वर्ष से कम आयु के युवा शामिल हैं। कुछ लोग हथियारबंद थे तथा स्कार्पियो से घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महमूद अली ने बताया कि अभियुक्त प्रवीण यादव को अपहरण के साथ ही मारपीट करने के आरोप में चालान कर जेल भेज दिया गया। जल्द ही अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर इस घटना के खुलासा के बाद क्षेत्र की जनता सहित ढाबा संचालक ओमनाथ गुप्ता के परिजन संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें