फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कार की टक्कर में थानाध्यक्ष घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सिधागरघाट टौंस नदी पुल के पास मंगलवार की शाम ट्रक और कार की टक्कर में बलिया जिले के नगरा थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बलिया के नगरा थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद पांडेय (48) वाराणसी से अपनी कार से नगरा थाना पर जा रहे थे। इसी बीच सिधागरघाट के टौंस नदी पुल के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक से कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे झाड़ी में फंस गई। टक्कर होते ही आस पास के लोग दौड़ कर वहां पहुंच गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते पुलिस वहां पहुंची और घायल थानाध्यक्ष को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां हालत गंभीर होने चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद पहुंची पुलिस कार और ट्रक को थाना ले आई । दुर्घटना की खबर मिले ही नगरा थाना की पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें