फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हत्यारोपी पुलिस के फंदे में

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली पुलिस ने एक साल पहले की गई हत्या मामले में दो आरोपियों को रविवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को रविवार की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि एक वर्ष पहले सोनहरिया गांव में हुए राम प्रसाद राम की हत्या के दो अभियुक्त गांव में दिखाई दिए हैं। इस पर पुलिस गांव में पहुंची और दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले लाई। पुलिस ने बताया कि सोनहरिया गांव में एक वर्ष पूर्व हुई रामप्रसाद राम की हत्या के अभियुक्त शैलेश राजभर और नारायण ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे अन्य अभियुक्तों के संबंध में पूछताछ की गई। लिखापढ़ी के बाद सोमवार को अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि सोनहरिया गांव निवासी राम प्रसाद राम (63) के घर बीते वर्ष एक जुलाई को बाटी-चोखा का प्रोग्राम था। इस दावत में देर रात तक कई लोग शामिल थे। देर रात को राम प्रसाद घर के पास स्थित अपनी मड़ई में सो गया था। रात में करीब डेढ़ बजे अज्ञात बदमाशों में गोली मारकर राम प्रसाद की हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकलकर मौके पर पहुंचेे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में मृतक के परिजनों ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस की विवेचना में पांचों नाम फर्जी साबित हुए थे। हालांकि पुलिस कातिलों की तलाश में जुटी हुई थी और एक वर्ष बाद मामले के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें