फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सिहुंता में पकड़ा पंजकूला अदालत का उदघोषित अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला के लिए महत्वपूर्ण..
विज्ञापन

सिहुंता में पकड़ा पंचकूला अदालत का उद्घोषित अपराधी
उद्घोषित अपराधी को पकड़ने के बाद हरियाणा पुलिस के किया हवाले
पंचकूला की अदालत में उद्घोषित अपराधी के खिलाफ चल रहा था केस
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा पुलिस ने हरियाणा पंचकूला के उद्घोषित अपराधी को सिहुंता से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसकी पहचान सुरिंद्र कुमार पुत्र जुल्फी राम निवासी बाड़ के रूप में हुई है। इसे आगामी कार्रवाई के लिए हरियाणा पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार सुरिंद्र कुमार के खिलाफ पंचकूला की अदालत में भादंसं की धारा 381, 120 बी, 467, 468 व 471 के तहत मामला विचाराधीन चल रहा है। अदालत से जमानत मिलने के बाद आरोपी पेशी भुगतने नहीं पहुंच रहा था। इसको देखते हुए पंचकूला की अदालत ने सुरिंद्र कुमार को उद्घोषित अपराधी करार दे दिया और पुलिस को उसे पकड़ने के आदेश जारी किए। हरियाणा पुलिस को आरोपी के सिहुंता में होने की सूचना मिली। उन्होंने चंबा पुलिस से संपर्क साधकर उसकी गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी। सिहुंता पुलिस चौकी प्रभारी शेर सिंह धीमान की अगुवाई में टीम ने सुरिंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे हरियाणा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने हरियाणा के पंचकूला अदालत से उद्घोषित अपराधी को सिहुंता से गिरफ्तार किया गया है। उसे हरियाणा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें