नंदगंज(गाजीपुर)। स्थानीय बाजार के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार की रात ग्रामीणों ने चोर के शक में पीएनसी के कर्मियों को पकड़कर बंधक बना लिया। इसके बाद 100 नंबर पुलिस को सौंप दिया। बाद में पुलिस ने पूछताछ कर सभी को छोड़ दिया।
नंदगंज बाजार के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के पास पिछले दिनों चोरों ने श्रवण यादव के कटरा में पांच कमरों का ताला तोड़कर सवा लाख रुपये नकदी समेत कीमती कपड़े उठा ले गए थे। इसी दहशत में ग्रामीण देर रात तक जगे रहे। देर रात तीन बाइक पर सवार नौ लोग बाजार में पहुंचे। सभी को चोर समझकर मकान में रह रहे किराएदार शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आस-पास के लोग जग गए और बाइक सवार नौ लोगों को पकड़ लिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को पकड़कर थाना ले आई। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए सभी लोग फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी पीएनसी के कर्मचारी हैं। नंदगंज थानाध्यक्ष केके चौबे ने कटरे के लोगों को सुबह बुलाया और सारी बाते बताने के बाद कर्मचारियों को छोड़ दिया।