फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों से खराब है एक्सरे मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सैदपुर की एक्सरे मशीन वर्षों से खराब होने से यहां आने वाले मरीजों को निराश होना पड़ रहा है। उन्हें मजबूर होकर प्राइवेट एक्सरे केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजमार्ग पर स्थित होने तथा कई गांवों से सटा होने के कारण इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इसके वावजूद यह केंद्र उपेक्षित है। भाजपा के राधेश्याम मोदनवाल, कांग्रेस के राघवेंद्र एवं नीलेश सोनकर, सपा के रामदुलार एवं वीरेंद्र यादव आदि ने स्वयं में बीमार सैदपुर अस्पताल को व्यवस्थित किए जाने तथा लंबे समय से खराब एक्सरे मशीन को बदलकर यहां नई मशीन लगाए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में चिकित्सा अधीक्षक डा. संजीव कुमार सिंह ने कहा कि एक्सरे मशीन ठीक कराने के लिए विभाग को कई पत्र लिखे जा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें