फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तार के स्पर्श से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में बुधवार की रात विद्युत तार के संपर्क में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए उसे पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। कस्बा निवासी मजदूर मदन वर्मा (55) अपने घर मेें स्थित बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहा था। इसी बीच अचानक बोर्ड में करेंट प्रवाहित होने लगा। इससे उन्हें जोरदार झटका लगा और वह जमीन पर गिर गए। परिजनों ने आस-पास के लोगों की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ आरपी सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें