फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने थानाध्यक्ष के निलंबन और मुकदमा वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने सोमवार को पुलिस द्वारा अधिवक्ता ओम प्रकाश श्रीवास्तव एवं उनके घर के लोगों पर मुकदमा पंजीकृत करने का विरोध करते हुए न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए थानाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी। साथ ही एसओ के निलंबन और तत्काल मुकदमा वापस लेने की मांग की। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस द्वारा गलत तरीके से जलालपुर में चकरोड के मामले में एक पक्ष के तरफ से बार के सदस्य एडवोकेट ओम प्रकाश श्रीवास्तव एवं उनके पुत्रों के खिलाफ बलवा, हत्या करने की साजिश के मामले में मुकदमा पंजीकृत करना से पुलिस का तानाशाही रवैया सामने आया है। बार के सदस्यों ने दो दिनों इसका विरोध करते हुए न्यायिक कार्य बहिष्कार करेंगे। कहा कि अगर जल्द से जल्द मुकदमा वापस करते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित नहीं किया जाता है तो सभी अधिवक्ता अनिश्चितकाल के लिए न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर एडवोकेट विनोद सिंह, विजय श्रीवास्तव, कन्हैया यादव, जयप्रकाश, अश्वनी कुमार, बिन्नी तिवारी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें