फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षक के भाई से पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। कन्या प्राथमिक पाठशाला सेवराई में फर्जी कागज लगाकर शिक्षक के मामले में हिरासत में लिये गये उसके भाई को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। शिक्षक पर दो महीने पहले मामला दर्ज हुआ था। अभी तक इस मामले में पुलिस का हाथ खाली है। बता दें कि भदौरा ब्लॉक के कन्या प्राथमिक विद्यालय सेवराई पर लगभग तीन-चार वर्षों से फर्जी कागजातों के सहारे शिक्षक बनकर सौरभ अवस्थी पुत्र लालबहादुर आया। जब दस्तावेजों का मिलान व जांच किया गया तो सौरभ अवस्थी का शैक्षणिक प्रमाण-पत्र फर्जी निकला। इस पर तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा द्वारा 1 अप्रैल 2020 को गहमर थाना में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामले में रविवार की देर रात्रि फर्जी शिक्षक के गांव दुल्लहपुर थाना के अमहारिपुर गांव में दबिश दी गई। पुलिस शिक्षक के भाई को हिरासत में लेकर बीआरसी भदौरा पहुंची। जहां शिक्षकों ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। हालांकि, फर्जी शिक्षक समझकर जिस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लाया गया वह फर्जी शिक्षक का भाई आलोक अवस्थी निकला। खंड शिक्षा अधिकारी सावन दुबे ने बताया कि जल्द कागजी कार्रवाई पूरी की जाएगी। गहमर कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि शिक्षक के बारे में जानकारी लेने के लिए ही उसके भाई को हिरासत में लिया गया था। जिसे आवश्यक पूछताछ के बाद छोड़ उसे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें