फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ से मिला सचिवों का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सूर्यभान राय के नेतृत्व में विकास भवन स्थित कार्यालय में जिला पंचायत राज अधिकारी रमेशचंद्र उपाध्याय से मिला। इस दौरान समसामयिक विषयों की ओर उनका ध्यान आकर्षित कराया। निविदा के प्रकाशन के बारे में वार्ता हुई जिसमें डीपीआरओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि समाचार पत्रों में निविदा प्रकाशित कराएं। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र के अनुसार अवस्थापना सुविधाओं के उपलब्ध होने तक सभी ग्राम पंचायतों को ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया से छूट प्रदान की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने निर्माण कार्य के लिए ईंट और मोरंग के बाजार मूल्य और प्राक्कलन के मूल्य में काफी अंतर होने के कारण कार्य कराने में आ रही कठिनाइयों की ओर ध्यान आकर्षित कराया। बताया कि जिस ईंट का मूल्य मनरेगा के सिक्योर सॉफ्टवेयर पर सात रुपये प्रति अदद है उसी ईंट का पीडब्ल्यूडी का मूल्य 6.20 रुपये प्रति अदद है। मोरंग का रेट आसमान छू रहा है। इस संबंध में डीपीआरओ ने पीडब्ल्यूडी और मनरेगा के सिक्योर का रेट लेकर कोई समाधान निकालने का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायतों में क्लस्टर के हिसाब से सचिवों की तैनाती के बारे में चर्चा कर शीघ्र इसे अंतिम रूप देने पर बल दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में ओमप्रकाश यादव, रामराज कुशवाहा, पवन पांडेय, कंचन कुमार जायसवाल, अनिल यादव, प्रभाकर पांडेय, संजय यादव, अवधेश खरवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें