फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ मैनजर ने पूछताछ कर तैयार की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। उपभोक्ताओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को चीफ मैनेजर हंसराजपुर स्थित यूबीआई बैंक पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ता एवं व्यपारियों से पूछताछ की। मालूम हो कि यूबीआई शाखा हंसराजपुर के प्रबंधक पर बीते 17 जून को उपभोक्ताओं ने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। बीते 18 जून को हंसराजपुर के पूर्व प्रधान राजेश सिंह ने यूबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक बीके सिंह को शिकायती पत्र देकर शाखा प्रबंधक पुष्कल कुमार की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की थी। क्षेत्रीय कार्यालय के चीफ मैनेजर संजय श्रीवास्तव ब्रांच पहुंचकर शिकायत कर्ताओं एवं व्यापारियों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि अक्सर ग्राहकों के साथ ब्रांच मैनेजर कहासुनी करने पर अमादा हो जाते हैं। यही नहीं कई बार बैंक कर्मचारियों से भी उलझ चुके हैं। इनके इस व्यवहार से कई व्यापारियों ने अपना खाता दूसरे ब्रांचों में खोल लिया है और दर्जनों व्यापारियों ने अपना खाता अलावलपुर और मलिकपुरा स्थानांतरण करने का आवेदन बैंक में दिया था। जांच अधिकारी क्षेत्रीय कार्यालय के चीफ मैनेजर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राहकों की शिकायत पर क्षेत्रिय प्रबंधक के आदेश पर खाता धारकों एवं ब्रांच मैनेजर से पूछताछ की गई हैं। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें