दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर एक युवक दो वर्ष पूर्व भगा ले गया था। सोमवार को पुलिस ने जलालाबाद शहीद चौक के पास से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और किशोरी को बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। 2018 में किशोरी की मां ने मुकदमा दर्ज कराया था कि गांव का ही युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इधर बहलोलपुर चौकी प्रभारी मनोज तिवारी पुलिस के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर जलालाबाद शहीद चौक के पास से पुलिस आरोपी युवक को दबोचने के साथ किशोरी को भी बरामद किया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।