फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज पहुंचे छह जूनियर एमबीबीएस डाक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय मेडिकल कालेज के जल्द संचालन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। सोमवार को छह जूनियर एमबीबीएस (नान पीजी रेजिटेंड ) ने ज्वाइन कर लिया। वहीं 44 अन्य दो से तीन दिन के अंदर पदभार ग्रहण कर लेंगे। यह जहां भर्ती मरीजों की देखभाल करेंगे तो वहीं पढ़ाई में प्रोफेसरों के साथ ड्यूटी करेंगे। 16 प्रोफेसर भी जल्द ज्वाइन करेंगे। इनके आने से लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे जिले को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिल सकेगी। करीब छह दिन पूर्व प्राचार्य प्रो. आरके दीक्षित ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही निर्माणाधीन मेडिकल कालेज को पूर्ण कराने के साथ चिकित्सकीय सुविधाओं को बेहतर करने की रणनीति तैयार की थी। वहीं कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव को लेकर लगातार जिला प्रशासन एवं सीएमओ के साथ बैठक कर चिकित्सकीय सुविधाओं को बेहतर करने का कार्य शुरु कर दिया गया था। 16 विशेषज्ञ डॉक्टरों की आने वाली टीम को लेकर भी तैयारी तेज कर दी थी। इसी बीच शासन की ओर से नियुक्त 50 जूनियर एमबीबीएस की सूची मिलने के साथ उन्हें नियुक्ति पत्र भेजना भी शुरु कर दिया गया था। ऐसे में सोमवार को छह जूनियर एमबीबीएस के पदभार ग्रहण करने से डाक्टरों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य महकमे ने थोड़ी सी राहत ली है। वहीं अन्य 44 डाक्टरों के आ जाने के बाद चिकित्सा क्षेत्र की स्थिति को और बेहतर होने में मजबूती मिलेगी। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. आरके दीक्षित ने बताया कि छह जूनियर एमबीबीएस डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है। शेष 44 डॉक्टर भी जल्द ज्वाइन कर लेंगे। निश्चित तौर पर जिले की स्वास्थ्य सेवाएं अब काफी बेहतर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें