फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के अहलादपुर गांव के सामने रविवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी कपिल यादव (40) बहेरी डगरा की तरफ गया था। वहां से वह वापस घर आ रहा था। इसी दौरान ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पिता रामचंद्र यादव, माता मुन्नी देवी और पत्नी पूनम यादव रोने बिलखने लगे। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें