फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला मासूम का शव, बाहर बेहोश मिली मां

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीपुर। थाना क्षेत्र के विशुनपुर पिपरही गांव के बाहर नहर में मंगलवार को एक मासूम का शव मिला। जबकि बाहर संदिग्ध अवस्था में उसकी मां बेहोश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बेहोश पड़ी महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस को मौके से एक साइकिल भी मिली है। वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र के बछांव गांव निवासी सविता (32) अपने पति पिंटू के साथ विशुनपुर पिपरही गांव के पास एक ईंट भठ्ठे पर ईंट पाथने का काम करती है। दोनों का एक माह का नवजात शिशु था। ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार की देर शाम महिला के पेट में दर्द होने पर पति पिंटू उसे साइकिल पर बैठाकर डॉक्टर के पास ले जा रहा था, लेकिन देर रात भट्ठे पर नहीं लौटा। सुबह जब गांव के लोग नहर की तरफ गए तो बाहर महिला बेहोशी हालत में पड़ी थी। वहीं मासूम का शव नहर में पड़ा था। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नहर में नवजात का शव मिला था। वहीं उसकी मां सविता बेहोशी की हालत में मिली है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें