फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण का सामना करने में सरकार विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन की ओर से 17 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को भारद्वाज भवन पर धरना दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार संक्रमण का सामना करने में विफल रही है। अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है और कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है।उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते बहुत लोगों की जान चली गई। यह सरकार केवल नारों पर चल रही है। बेरोजगारी का आलम पूछना नहीं है। छोटे एवं मझोले उद्योग बंद हो गए हैं। पूरी मानवता ही खतरे में पड़ी हुई है। आजादी के बाद पहली ऐसी सरकार सत्तारूढ़ है जो रोजी-रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, विकास की बात नहीं करती है। केवल विभाजनकारी एवं नफरत की नीति पर काम कर रही है। इसलिए संघर्ष को तेज करना होगा। सभा में यूनियन के राष्ट्रीय पार्षद रामअवध राम, भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, जिला मंत्री राम शुक्ला, ईश्वरलाल गुप्ता, अंबिका चौहान ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष हरिहर यादव एवं संचालन ईश्वरलाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें