फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी छह दिन बाद भी पकड़ से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के सुरवत मोड़ के पास पैतृक भूमि बंटवारे को लेकर किसान की उसी के छोटे भाई द्वारा हत्या कर दिए जाने के छह दिन बाद भी पुलिस अब तक नामजद आरोपियों को दबोच नहीं सकी है। हालांकि पुलिस एक आरोपी को दबोचने का दावा कर रही है जबकि पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा है। अबराकोल गांव निवासी छोटेलाल राम (55) 15 मई को बाइक से घर जा रहे थे। सुरवत मोड़ के पास कौशिक महाविद्यालय के सामने आरोपी छोटे भाई अच्छेलाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक सवार अपने बड़े भाई को रोक लिया और पैतृक भूमि बंटवारे को लेकर कहासुनी करने लगा। इसके बाद पकड़कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। परिजन उपचार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में दम तोड़ दिया था। मृतक के पुत्र आशुतोष बौद्ध ने अपने सगे छोटे चाचा अच्छेलाल राम सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर कराया था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि घटना के छह दिन हो गए। इसके के बाद भी पुलिस आरोपियों को दबोच नहीं सकी है। पीड़ित परिवार कोतवाली एवं पुलिस अधिकारियों का चक्कर काट रहा है। धर-पकड़ तो दूर पुलिस मामले की छानबीन करने से भी दूरी बनाती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें