गाजीपुर। डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग और लक्षणयुक्त संक्रमितों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने के लिए शहर के वार्डों में मुहल्ला निगरानी समिति का गठन किया गया है। कुल 25 वार्डों में पांच नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी जिलाधिकारी ने कर दी है। क्षेत्रीय सभासदों की देखरेख में इन वार्डों में मेडिकल किट बांटने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल एवं अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने बताया कि निगरानी समिति में अरविंद कुमार शर्मा, विवेककुमार बिंद, पूजा सिंह, रफीउल्लाहखान एवं एहसान आलम होंगे। इसके अलावा आशा कार्यकर्ता, नगर पालिकासफाई कर्मी, वहां के वार्ड के सफाई नायक एवं नगर के समाजसेवी सम्मिलित हैं। ये लोग घर-घर जाकर नि:शुल्क दवाओं का किट वितरण कर रहे हैं। सरकार की तरफ से होम आइसोलेशन के लिए सुझाई गए कुल सात प्रकार की दवाएं किट में उपलब्धहै। किट में अलग से एक पर्ची भी है जिसमें सभी दवाओं के नाम के अलावा इसके उपयोगके बारे में जानकारी दी गई है। नोडल अधिकारियोंके कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए लालचंद सरोज को सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर जिलाधिकारी ने जिम्मेदारी दी है।