फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। थाना क्षेत्र के कटया गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए विवाहिता के पति के खिलाफ तहरीर दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के हरदासपुर-भिलिहली निवासी हरिनाथ राम की पुत्री रोशनी (24) की करीब आठ माह पूर्व कटया निवासी विजय कुमार के साथ शादी हुई थी। विवाहिता रोशनी वाराणसी के सिटी अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्य करती थी। कुछ ही दिन पूर्व वह घर आई थी। पुलिस को ससुराल के लोगों ने बताया कि सुबह चाय बनाकर घरवालों को देने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे सैदपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान हृदयगति रुकने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतका के मामा दीनानाथ, चाचा शिवकुमार, रामशब्द, अवधराज पहुंचे और दहेज के लिए विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष रामसरे राय ने बताया कि मृतका के पिता हरिनाथ से मिली तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें