फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से.सुरक्षित रहते हुए बैंक ड्यूटी करने की सलाह दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। को-आपरेटिव बैंक इंपलाइज यूनियन उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष एवं मंत्रियों की वर्चुअल बैठक रविवार की रात में हुई। इसमें कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहते हुए बैंक ड्यूटी करने की सलाह दी गई। जूम एप के जरिए बैठक में भाग ले रहे प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्षों एवं मंत्रियों ने अपने-अपने जिलों के कर्मचारियों की समस्याओं को रखने के साथ ही कोरोना संक्रमित कर्मचारियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मर्जर कमेटी के अध्यक्ष महेश प्रताप सिंह ने सहकारी बैंकों के विलय के संबंध में प्रगति से अवगत कराया और कहा कि कोरोना के चलते इसकी प्रगति धीमी पड़ गई है। जौनपुर के यूनिट मंत्री दिनेश सिंह ने पूर्वांचल के सोलह जिलों में स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाया। बैठक के संयोजक सीबीईयू के प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिंह ने महामारी के दौरान संगठन की ओर से किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में प्रस्ताव पारित किया कि बैंक में खाली स्टाफ की जगह पर भर्ती किए जाने, बैंक कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर मानते हुए मृत्यु होने पर 25 लाख रुपये मुआवजा प्रदान करने की मांग की गई। साथ ही कैडर के अधिकारी जीएम, डीजीएम बैंक से बिना सूचना के गायब हैं और फोन पर कार्य कर रहे हैं, इसके लिए एमडी और निबंधक को पत्र लिखकर इनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। महामंत्री द्वारा बैंक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष किए जाने के लिए निबंधक को लिखे गए पत्र की प्रशंसा करते हुए उन्हें इस मांग के लिए पूरा प्रयास करने को कहा गया। बैठक में यूनियन के संरक्षक एमपी सिंह, राजेश्वर सिंह, अनुज कुमार मुरादाबाद, राजेंद्र गुप्ता महोबा, रंजय सिंह रायबरेली, शिशिर शर्मा अलीगढ़, रौनक भारद्वाज आगरा, सरोज कुमार मेरठ, विजयकृष्ण यादव गाजीपुर, नायब सिंह वाराणसी आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष शेषनाथ यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें