फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने फल व्यापारी सहित तीन को मारपीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा बाजार स्थित फल मंडी में सोमवार की दोपहर अराजक तत्वों ने गेट खोलने को लेकर फल व्यवसायी सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर व्यापारियों की भीड़ जुट गई। पुलिस घायल फल व्यवसायी की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। कस्बा स्थित फल मंडी में सुबह 10 बजे पीछे के लोहे के गेट को कुछ युवक खोलने के लिए कह रहे थे। फल व्यवसायी ऐनुद्दीन राईन ने कहा कि मंडी मालिक ने गेट में ताला लगा दिया है। इस पर युवकों से कहासुनी हुई और फिर युवक चले गए, दोपहर में एक दर्जन की संख्या में फल मंडी पहुंचे युवकों ने ऐनुद्दीन राईन को मारना-पीटना शुरु कर दिया। बीच-बचाव करने आए रियाजुद्दीन, नसीम और दया को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना से आक्रोशित फल व्यवसायी मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। इस दौरान घायल फल व्यवसायी ने सीसीटीवी कैमरे में दर्ज मारपीट की वीडियो भी पुलिस को दी। थाना निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि फल व्यवसायी की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें