फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, छह राउंड हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के बसुका स्थित प्राथमिक विद्यालय पर मतदान समाप्त होने के दस मिनट पूर्व दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक आपस भिड़ गए। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर के साथ हवाई फायरिंग शुरू हो गई। 45 मिनट तक बवाल चला। सूचना पर डीएम एमपी सिंह और एसपी डा. ओपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला। बूथ में फंसे मतदान कर्मियों को बाहर निकलवाकर सुरक्षित मतपेटिका के साथ निर्धारित स्थान पर भेजवाया। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान दोपहर करीब 12 बजे निवर्तमान ग्राम प्रधान और प्रधान प्रत्याशियों के बीच हल्की झड़प हो गई। इसमें दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में पत्थरबाजी शुरु हो गई। पुलिस ने किसी तरह मामता शांत कराया। इस बीच मतदान पूर्ण होने के 10 मिनट पूर्व पुन: दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में फिर मारपीट शुरु हो गई। दोनों तरफ से सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ पथराव के साथ छह राउंड फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें