गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहली बार वोट डालने आए युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह रहा। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बूथों पर इन युवाओं ने पहले खुद मतदान किया। इसके बाद घर के बुजुर्गों को भी मतदान कराया। जिले के विभिन्न बूथों पर वोट डालने आए ये युवक-युवतियां मतदान करने के बाद फूले नहीं समा रहे थे। जमानिया संवाददाता : हमीदपुर की मनीषा, बड़ेसर की तनु, हेतिमपुर के कृष्णानंद, बड़ेसर की सीता, कटहरा के राहुल ने कहा कि उन्होंने चुनाव में पहली बार मतदान किया है। जनप्रतिनिधि के चुनाव को लेकर काफी उत्साहित थे। मुहम्मदाबाद : विकासखंड के टड़वा ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय टड़वा में पहली बार मतदान करने वाले युवा रोहित शर्मा, प्राची राय, चंदन बिंद, अजीत गुप्ता, पारुल और संगीता गुप्ता ने मतदान करने के बाद प्रसन्नता व्यक्त किया। रेवतीपुर : आकाश कुमार, शिवानी पांडेय, अनुपमा पांडेय, आकांक्षा, आकृति, दिव्या, ओंकार राय, राहुल कुमार, प्रगति, साक्षी, शिवम आदि युवा मतदाताओं के चेहरे पर पहली बार मतदान करने की खुशी दिखाई दी। मौधा : आदित्य विक्रम सिंह, आनंद विक्रम सिंह, गौरव पांडेय, देवर्षि पांडेय, हर्ष वर्मा ने बताया कि पहली बार मतदान को लेकर बड़ी उत्सुकता थी। मतदान करने के बाद आज पूरी हो गई।