फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रत्याशी और समर्थक भिड़े, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। थाना क्षेत्र के बड़ागांव में प्रधान पद के दो प्रत्याशी और उनके समर्थक रविवार की देर शाम आमने-सामने आए गए। कहासुनी के साथ मारपीट भी शुरु हो गई। घटना में दस लोगों को चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। साथ ही एक पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरु कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि सुभाष यादव एवं शवेंद्र यादव प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। सुभाष यादव शाम को अपने समर्थकों के साथ चुनाव चिन्ह किताब बांटकर प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इसका शवेंद्र यादव ने विरोध करना शुरु कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने के साथ मारपीट शुरु हो गई। मारपीट की घटना में दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह ने बताया कि सुभाष यादव की ओर से उपेंद्र द्वारा मिली तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें