गाजीपुर। प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को सादात थाना पुलिस ने रेलवे क्रासिंग मरदापुर रोड से मंगलवार को दबोचा। उसका चालान कर दिया गया। पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि व्हाट्सएप डिजिटल वालंटियर ग्रुप में प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करते हुए फोटो सहित मैसेज किया गया है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे क्रासिंग मरदापुर रोड से आरोपी रामप्रवेश प्रजापति गोपालपुर थाना शादियाबाद को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर एक स्मार्ट फोन भी बरामद हुआ।