फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को बताया रिश्तेदार,गहने का लालच देकर की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार में बुधवार को ठगी का मामला सामने आया। एक युवक अपने को दंपती को रिश्तेदार बताते हुए उन्हें झांसा देकर आभूषण की दुकान पर ले गया। इसके बाद न केवल दंपती बल्कि दुकानदार को भी धोखा देकर हजारों रुपये मूल्य के आभूषण लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी काफी देर तक युवक के न लौटने पर हुई। पीड़ित दंपती तथा दुकानदार ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उधर, घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। खानपुर थाना क्षेत्र के दरवेपुर निवासी ऊषा राजभर ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि मंगलवार की शाम एक युवक आठ वर्षीय बच्चे के साथ घर आया। खुद को उनका रिश्तेदार बताया। जिसके बाद उन्होंने व पति सुदामा राजभर ने उसकी खूब आवभगत की। बुधवार को युवक ने अपने घर में शादी होने की बात कहकर आभूषण खरीदने की बात कहते हुए दोनों को दुकान चलने को कहा। युवक के झांसे में आकर दोनों अनौनी स्थित एक आभूषण की दुकान पर पहुंचे। आरोपी युवक ने महिला को भी आभूषण खरीदने की बात कहते हुए दो लॉकेट लगा मंगलसूत्र देखने लगा। इसी दौरान पान थूकने की बात कहकर वह दुकान के बाहर चला गया। करीब आधा घंटा तक युवक के नहीं लौटने पर दुकानदार ने दंपति से उसके रिश्तेदार को बुलाना को कहा। जब वह दोनों बाहर निकले तो युवक की बाइक अपनी जगह से गायब थी। दुकानदार ने इस घटना की सूचना खानपुर पुलिस को दी। इस बाबत खानपुर के थाना प्रभारी नजीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि जालसाज मजदूर परिवार को झांसे में लेकर आभूषण लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें