नंदगंज-गाजीपुर सिटी रेल खंड के दोहरीकरण एवं इंटरलॉकिंग कार्यों का निरीक्षण करते वाराणसी मंडल के
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने शुक्रवार को नंदगंज-सिटी रेलवे खंड के दोहरीकरण का निरीक्षण किया। साथ सिटी रेलवे स्टेशन पर हो रहे दोहरी लाइन एवं नए प्लेटफार्म के निर्माण कार्यों को देखा। अधिकारियों से कहा कि गुणवत्ता के साथ समय पर काम को पूरा करें। मंडल रेल प्रबंधक ने सिटी रेलवे स्टेशन पर चल रहे प्लेटफार्म निर्माण, नई लाइन की जड़ाई, स्टेशन सेक्शन, फाउलिंग मार्क, हाई वोल्टेज ओवर हेड ट्रैक्शन, ट्रैक्शन पोल एवं लाइन, फुटओवर ब्रिज को भी देखा। उन्होंने गुणवत्ता के साथ समय से निर्माण कार्य पूर्ण करने के निदेश दिए। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे और औपचारिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी ली। जोनल ट्रेनिंग सेंटर पर प्रशिक्षु स्टेशन मास्टरों एवं गार्ड के लिए आनलाइन ट्रेनिंग क्लास का भी मुआयना किया। इस दौरान आयोजित एक काउंसिलिंग सेमिनार में उन्होंने गार्ड एवं लोको पायलटों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले लाइन बाक्स तथा नई ट्राली बैग दोनों को खोल कर दिखाया। बताया कि यह ट्राली बैग ज्यादा सुविधाजनक और तकनीकी रूप से आधुनिक है। इसके उपयोग से गार्ड एवं ड्राइवर तकनीकी रूप से दक्ष होंगे। इस दौरान इंजीनियर मनोज कुमार सिंह, रोहित गुप्ता, त्रयम्बक तिवारी, पंकज केशरवानी, सत्येंद्र यादव एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।