गाजीपुर। जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सोमवार को एसपी डॉ. ओपी सिंह ने कई थानाध्यक्षों एवं प्रभारी निरीक्षकों को इधर से उधर किया। सैदपुर कोतवाली में तैनात रविंद्र भूषण मौर्या को जहां जमानिया का प्रभार सौंपा वहीं राजीव सिंह को सैदपुर की कमान दी। बिरनो थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी को बरेसर एवं यहां तैनात संजय मिश्रा को बहरियाबाद तैनात किया गया है। करीमुद्दीनपुर के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह को बिरनो की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक विजय बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से मरदह का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया है। निरीक्षक वैभव सिंह को पुलिस लाइन से भुड़कुड़ा निरीक्षक, राजेश कुमार मौर्या को शादियाबाद का अतिरिक्त निरीक्षक, दुष्यंत कुमार सिंह प्रभारी जिला प्रशिक्षण इकाई, रामकेश वर्मा विवेचना सेल, उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन से सैदपुर, य्पनिरीक्षक कुलदीप शर्मा को सैदपुर से मटेहूं चौकी प्रभारी, यहां के उपनिरीक्षक फूलचंद्र पांडेय को एसएसआई कासिमाबाद, उपनिरीक्षक सुनील कुमार दुबे को मौधा चौकी से बहादुरगंज चौकी का प्रभार सौंपा गया। जबकि उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला को बहादुरगंज चौकी से मौधा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।