फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध ई-टिकट कारोबारी गिरफ्तार

विज्ञापन
अवैध ई-टिकट के आरोपी को औड़िहार रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
खानपुर। औड़िहार रेलवे सुरक्षा बल ने कुशीनगर जनपद स्थित तमकुही रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक के पास एक कैफे पर मंगलवार की देर शाम छापा मारकर संचालक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 63 हजार 967 रुपये के तत्काल एवं सामान्य 27 आरक्षित रेल टिकट संग दस हजार 900 रुपये बरामद किए निशानदेही पर एक लैपटाप, कंप्यूटर, मानिटर, सीपीयू और एक मोबाइल भी जब्त किया। पूछताछ के बाद दूसरे आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार मीणा ने बताया कि देवरिया में अवैध टिकट के एक आरोपी से पिछले दिनों पूछताछ के दौरान जब उसके व्हाट्सएप ग्रुप की जांच की गई तो पता चला कि कुशीनगर के थाना सेवरही स्थित पकड़ियार निवासी अरुण कुमार कुशवाहा और सहयोगी गौतम कुमार वर्मा इसका संचालन कर रहे हैं। मीणा ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पुलिस टीम गठित की और मंगलवार की देर शाम तमकुही रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक स्थित साइबर कैफे पर छापा मारा। जहां से 27 सामान्य एवं तत्काल के आरक्षित ई-टिकट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी कैफे संचालक गौतम वर्मा ने पर्सनल आईडी पर ई-टिकट बनाने की बात स्वीकर की। आरोपी ने बताया कि वह जरूरतमंदों को देखते हुए किराए के अतिरिक्त 300 से 500 रुपये अधिक लेता था। उसने दूसरे आरोपी अरुण कुशवाहा के बारे में बताया कि वह लखनऊ में कही रहकर पढ़ाई करने के साथ ई-टिकट बनाता है। पुलिस टीम में देवरिया के उप निरीक्षक अबु फरहान गफ्फार, कांस्टेबल विक्रम कुमार आजाद, कांस्टेबल विजय कुमार दीक्षित और गिरिजेश प्रसाद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें