फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंड ग्रेनेड के साथ गैर प्रांती दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
गहमर पुलिस के हाथ लगें दो हैंड ग्रेनेंड तस्कर । - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सेवराई। गहमर पुलिस और एसओजी की टीम ने सोमवार देर रात संदिग्धावस्था में घूम रहे छत्तीसगढ़ आर्म्स पुलिस के कांस्टेबल राकेश राय सहित दो असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास एक हैंड ग्रेनेड, रिवाल्वर, पिस्टल एवं पांच कारतूस बरामद हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल झा ने गहमर थाने में मीडिया को बताया कि सोमवार देर रात गहमर पुलिस एवं एसओजी टीम गश्त कर रही थी। टीम बारा गांव स्थित दंगलबीर बाबा मंदिर के पास पहुंची तो दो संदिग्ध दिखाई पड़े। पुलिस ने दोनों रोका तो उन्होंने भागने की कोशिश की पर टीम ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से एक हैंड ग्रेनेड, 32 बोर का रिवाल्वर, नाइन एमएम की पिस्टल, पांच कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में छत्तीसगढ़ पुलिस के कांस्टेबल राकेश राय ने बताया कि वह उसका साथी गंगासागर बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना स्थित जलीलपुर गांव के निवासी हैं। वह 40 दिनों के अवकाश पर घर आया था और तभी से गैरहाजिर चल रहा है। हैंडग्रेनेड और अन्य असलहे वह वहीं से लेकर आया था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि कांस्टेबल के साथ पकड़ा गया गंगासागर भी असलहा तस्कर है उस पर बक्सर थाने में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है। राकेश के कमांडेंट एवं कंपनी कमांडर को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें