मरदह। कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के करदह कैथवली और भोजापुर गांव के लेखपाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीडि़त लेखपाल जितेंद्र यादव ने बताया कि रविवार की भोजापुर गांव की आराजी संख्या 2566/0.487 हेक्टेयर की पत्थर गड़ी के अनुपालन में पैमाइश की जा रही थी। वहां गांव के ही मनबढ़ किस्म के दो लोग सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए लेखपाल को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने देर शाम को थाने में प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। अगर मामला संज्ञान में आया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।