फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सात मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में सात लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट रविवार की देर शाम आठ बजे पॉजिटिव आई। वहीं होम आइसोलेट और कोविड सेंटर में भर्ती 4343 मरीज अब तक स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब तक 67 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 125 पहुंच गया है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। तीन दिनों से लगातार मरीजों की संख्या 10 से नीचे आ रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। वहीं संदिग्धों की जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। लगातार सर्वे टीम द्वारा चिन्हित कर जहां ऐसे संदिग्धों की जांच कराई जा रही है। वहीं स्वास्थ्य महकमा रैंडम सैपलिंग भी करा रहा है, जिससे संक्रमण का फैलाव न हो सके। देर शाम आई रिपोर्ट में सैदपुर के वार्ड नंबर 14 में एक, पटकनियां एक, कनेरी एक, मौधा एक, पीरनगर एक, मनिहारी में दो कोराना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिन्हें ट्रेस कर मेडिकल टीम लक्षण विहीन और लक्षण वाले मरीजों की सूची तैयार करने में जुटी हुई है। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि सात नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें