गाजीपुर। मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी एवं उनके दोनों बेटों अब्बास और उमर अंसारी के नाम से नगर के महुआबाग में संचालित गजल होटल पर आज फैसला आएगा। बीते तीन अक्टूबर को सुनवाई पूरी होने के बाद एसडीएम कोर्ट में फैसले को सुरक्षित कर लिया गया था। अब लोगों की नजर आने वाले फैसले पर टिकी हुई है। शहर में संचालित गजल होटल की जमीन की जांच में उसके खरीद और बिक्री में तमाम अनियमितता मिली थी। बीते 19 सितंबर को जिला प्रशासन की ओर से मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी एवं पुत्रों सहित 12 पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शासन की ओर से लगातार शिकंजा कसे जाने समर्थकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। इधर गजल होटल पर फैसला आने को लेकर लोग टकटकी लगाए हुए हैं। वहीं मंगलवार को लोगों में इस बात को लेकर चर्चा होती रही कि आखिरकार जिला प्रशासन की क्या मंशा है। वहीं जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार हो रही कार्रवाई से समर्थकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। गजल होटल नीचे कटरों में खुले विभिन्न दुकानदारों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उनकी भी नजर जिला प्रशासन की ओर से आने वाले फैसले पर टिकी हुई है। वहीं अधिकांश दुकानदार के चेहरे पर उदासी भी साफ झलक रही थी।