फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
भदौरा बस स्टैंड के पास सड़क हादसा में बाइक सवार की मौत के बाद रोता भाई। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा बस स्टैंड के पास शनिवार की शाम खड़े ट्रैक्टर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक की जहां मौत हो गई, वहीं पीछे बैठा किशोर हल्के रूप से घायल हो गया। उसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी बृजकिशोर चौधरी के पुत्र ऋषिकेश चौधरी (18) गांव के पारसनाथ चौधरी के पुत्र रविशंकर चौधरी (17) के साथ बाइक से भदौरा बाजार खरीददारी करने के लिए जा रहा था। बाइक ऋषिकेश चला रहा था। शाम को करीब चार बजे भदौरा बस स्टैंड तिराहे से 50 मीटर पहले से खड़े ट्रैक्टर से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस दुर्घटना में ऋषिकेश गंभीर और रविशंकर हल्के रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद सेवराई पिकेट पर मौजूद पुलिस के जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने ऋषिकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि मरहम-पट्टी करने के बाद रविशंकर को घर जाने की सलाह दी। सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। परिवार के लोग थाने पहुंचे। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि परिवार के लोगों के कहने पर शव का पंचनामा कर उन्हें सौंप दिया गया। इस मामले में मृतक के परिजनों की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें