जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित रेलवे बाईपास फाटक के पास बृहस्पतिवार की रात किसी बात को लेकर कुछ युवकों ने एक दुकानदार की पिटाई कर दी। इसके बाद युवकों ने उसकी गुमटी को पलट दिया। इस मामले में दुकानदार ने तीन नामजद सहित चार के खिलाफ तहरीर दिया है।
करजही गांव निवासी दीपक बिंद के परिवार के लोगों को कुछ युवक बिना किसी बात के गाली दे रहे थे। इसी बीच वह पहुंच गया और विरोध करने लगा। युवक उसकी पिटाई करने लगे और असलहा से आतंकित कर उसकी गुमटी को पलट दिया। इस घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इस मामले में दुकानदार ने गड़ही गांव के तीन युवकों के खिलाफ नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है। दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी।