फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान से 64 हजार का सामान उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहां मोड़ के पास स्थित एक किराना दुकान में सोमवार की रात शटर का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर से हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के अनुसार चोर 64,000 रुपये का सामान उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

इलाके के उतरांव निवासी संतोष गुप्ता की हार्टमनपुर मिशन के सामने रसड़ा मार्ग पर दुबिहां मोड़ के पास थोक किराना की दुकान है। रोज की तरह सोमवार की देर शाम भी वह दुकान बंद कर घर चला गया। मंगलवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर का टूट ताला देख उसके होश उड़ गए। शटर उठाया तो देखा कि सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। दुकान के पीछे और खेत के आसपास तेल का टीन एवं सर्फ की बोरी आदि पड़ी हुई थी। चोरी की जानकारी होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित की माने तो चोर लगभग चालीस हजार का सरसों तेल, आठ हजार का रिफाइन, दस हजार का सर्फ और छह हजार का बिस्कुट ले गए है। चोरी की इस घटना से आसपास की दुकानों में भय व्याप्त हो गया। घटना को लेकर लोग आपस में बातें करते रहे है कि चोरों के दिलोदिमाग में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। शायद यही कारण है कि गलियों की कौन कहे, लबे सड़क स्थित दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल गए। इससे ऐसी प्रतीत हो रहा है कि रात में गश्त करने के बजाय पुलिस आराम फरमा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशेषनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित की तरहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें