सुहवल। थाना पुलिस ने सोमवार की रात वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान महीनों से मिलावटी दूध के मामले में फरार चल रहे युवराजपुर निवासी वारंटी को गिरप्तार कर लिया। संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। आला-अधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, उपनिरीक्षक बलवंत यादव मय हमराही पुलिस बल के साथ कई गांव में विभिन्न मामलों में वांछित वारंटियों के यहां छापेमारी की। इस दौरान रात करीब 12 बजे युवराजपुर निवासी मिलावटी दाग्ध बेचने के आरोपी राजेश्वर यादव के पुत्र पप्पू उर्फ पत्तू को घर से गिरफ्तार किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि मिलावटी दूग्ध के मामलें में न्यायालय के द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।