फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के ददरा गांव के पास रविवार की रात एक अनियंत्रित बाइक पेड़ से जाकर टकरा गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुए था। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घायल को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन

रविवार को देर रात मेहनाजपुर से वाराणसी जाते समय अपाची बाइक सवार दो युवक सड़क के बीच बने गड्ढे में बाइक का चक्का पड़ते ही अनियंत्रित हो गए। इसके बाद बाइक सीधे सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे संतोष यादव (20) पुत्र श्यामराज के सर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक रामप्रवेश यादव (30) पुत्र शेषनाथ निवासी मऊ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस में सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया, जहाँ स्थित नाजुक देख डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। दोनों युवकों के सिर और पैर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस की मानें तो बाइक चालक रामप्रवेश हेलमेट पहनने की वजह से बच गया और पीछे बैठे संतोष यादव के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें