जमानिया। स्थानीय कोतवाली के दरौली गांव स्थित रेलवे स्टेशन के पास से गुरुवार को एक वर्ष पहले किशोरी को भगाने के मामले में दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जमानिया रेलवे स्टेशन के पास से शुक्रवार की सुबह उससे पूछताछ की गई इसके बाद संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने गुरुवार को दरौली रेलवे स्टेशन के पास 12 जून 2018 को किशोरी को भगाने वाले युवक को मय किशोरी पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। शुक्रवार को पुलिस ने बीते नौ मार्च 2019 को घर से एक किशोरी को भगाने वाले युवकों को जमानिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले 12 जून 2018 को नाबालिग को भगाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिस पर दरौली गांव रेलवे स्टेशन के पास उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी मय हमराही धनौता गांव निवासी 21 वर्षीय शशिकांत को पकड़ लिया गया। बताया जाता है कि जमानिया रेलवे स्टेशन से शुक्रवार की सुबह 19 वर्षीय प्रद्युम्न यादव निवासी चित्तावन पट्टी सैदाबाद को पकड़ा गया है। इनके विरुद्ध नौ मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों ही अभियुक्तों के विरुद्ध नियम संगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है। दोनों किशोरियों का मेडिकल गाजीपुर चिकित्सालय में कराया जा रहा है।