फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीपुर/मनिहारी। जंगीपुर पुलिस ने रविवार को देर शाम नसीरपुर (हंसराजपुर) में छापा मारकर अवैध रूप से चल रही शराब की मिनी फैक्ट्री का भड़ाफोड़ किया है। टीम ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ प्रयोग होने वाले सामान और उपकरण भी बरामद किए। कारोबार में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

जंगीपुर एसओ जयचंद भारती को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के नसीरपुर (हंसराजपुर) गांव में स्थित लंबे समय से अवैध रूप से शराब बनाने का कार्य चल रहा है। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने एसएसआई अश्विनी कुमार दुबे के नेतृत्व में देर शाम एक मकान पर छापेमारी की। वहां शराब बनाने के कार्य में लिप्त नसीरपुर निवासी बब्लू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि रणजीत सिंह भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से 30 लीटर ओपी, 12 पेटी अपमिश्रित शराब (प्रत्येक पेटी में 45 सीसी), 206 शराब की खाली बोतल, बोतल पर लगने वाला रैपर, ढक्कन एवं ढक्कर का रैपर, रंग बनाने का तरल पर्दाथ, प्लास्टिल की दो बाल्टी, तीन मग, दो कीप एवं एक कार बरामद किए। थानाध्यक्ष जयचंद भारती ने बताया कि गिरफ्तार किया गया अभियुक्त काफी समय से अवैध रूप से शराब बनाने के कार्य में लिप्त था। फरार अभियुक्त रणजीत सिंह उर्फ गोलू की तलाश जारी है। गिरफ्त में आए अभियुक्त बबलू सिंह का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें