भीमापार/खानपुर। सादात थाना क्षेत्र के बड़ागांव और खानपुर थाना क्षेत्र के नेवदवा इचवल गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों से 55 हजार नगदी सहित लगभग 19 लाख जेवरात लेकर चम्पत हो गए। पीड़ितों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेसिंक टीम जांच़ की। पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई।
मालूम हो कि सादात थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी हरी यादव का परिवार रोज की तरह मंगलवार की रात भी खाना खाने के बाद सो गया। देर किसी समय चोर मकान में प्रवेश कर गए। कमरा का दरवाजा खोलकर अंदर बक्सा, आलमारी में रखा दस हजार नगदी, सोने का चेन, हार, झुमका, नथिया, दस मांगटीका, अंगूठी, दो लाकेट लाकेट, करधनी, सहित आलमारी में रखा कीमती कपड़ें, एवं पीतल तथा तांबा के बर्तन उठा ले गए। सुबह चार बजे पोती अनिशा यादव कोचिंग जागकर कमरा में पहुंची तो उसे चोरी की जानकारी हुई परिजनों को बताया। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सब इंस्पेक्टर कृपेंद्र सिंह के साथ ही जलिा मुख्यालय तारकेश्वर और धीरज शुक्ला फोरेंसिक प्रभारी खान के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने बताया कि चोर नगदी, अन्य सामानों के साथ ही 15 लाख का जेवरात ले गए है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी गई है।
उधर खानपुर थाना क्षेत्र के नेवदवा इचवल गांव नविासी सुरेंद्र यादव के घर रात में चोर छत के सहारे प्रवेश कर गए। जिस कमरा में परिवार के लोग सो रहे थे, उसके दरवाजा की कुंडी बाहर से कपड़ा से बांध दिया। कमरा में रखी तीन अटैची उठा ले गए। घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर उसे तोड़कर 45 हजार नकदी सहित तीन मंगलसूत्र, चार अंगूठी, दो चेन, दो झुमका, तीन नथुनी, छह जोड़ी पायल, तीन जोड़ी कान की बाली लेकर चम्पत हो गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना मिली। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दुबे पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे गए। इस दौरान कमरा में रखा आलमारी के पास तीन कारतूस मिला, जिसे कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। वहां मिला कारतूस शायद चोरों का है। चोरों की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।