फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रार में दो पक्षों में मारपीट, चले ईंट-पत्थर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर में शुक्रवार की देर शाम दो बाइक सवार युवकों की शिवधान कालोनी निवासी तीन युवकों से पुराने विवाद को लेकर मारपीट की। इस बीच दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले। मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन

शहर के शिवधान कालोनी में स्थित एक मकान पर शुक्रवार देर शाम दो बाइकों पर सवार छह लोग पहुंचे गए। उन्होंने आवाज देकर मकान का दरवाजा खुलवाया। मकान के अंदर मौजूद मुन्ना उपाध्याय, रंगबाला उपाध्याय और हंस उपाध्याय बाहर निकले। तभी पुराने विवाद को लेकर दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगे। मुहल्लेवासियों को आते देख बाइक सवार युवक बाइक सहित फरार हो गया। मारपीट में मुन्ना उपाध्याय, रंगबाला उपाध्याय और हंस उपाध्याय चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। घायलों की मरहम-पट्टी जिला अस्पताल में कराई गई। इस संबंध में सदर कोतवाली धनंजय मिश्रा ने बताया कि मारपीट के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें