फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन दिसंबर को भाकपा का जेल भरो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक मंगलवार बाजार में हुई। बैठक में चुनाव सुधार, किसानों को मुआवजा, गरीबों के आवास, बिजली, सिंचाई व रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही इन मांगों को लेकर गांव चलो, गरीब जोड़ो जन अभियान के तहत तीन दिसंबर को जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ ही एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) रद्द करके चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाए। विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना से प्रभावित किसानों को जमीन के बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि नहरों की सफाई करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे से छूटे पात्र गरीबों के नाम सूची में शामिल किया जाए। देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। चुनावी पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देने के बजाए भाजपा की केंद्र सरकार जिम्मेदार लोगों को बचाने में जुटी है। देश में आपातकाल जैसी परिस्थितियां पैदा की जा रही हैं और जनता के सवालों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। इस मौके पर जनार्दन राम, शशिकांत कुशवाहा, विनोद राय, रामनेत वनवासी, तारा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें